कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 68वां दिन, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के हिंगोली से शुरू की पदयात्रा

rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 68वां दिन है। सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिन भर के विश्राम के बाद महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के कमलानुरी में वासपंगारा फाटा से सोमवार सुबह छह फिर से शुरु हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1500 किमी का सफर तय कर चुकी है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज आठवां दिन है। राहुल ने कलामनुरी में एक दिन के प्रवास के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद ने राजीव सातव स्मारक का दौरा किया और श्रद्धाजंलि अर्पित की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पदयात्रा सुबह दस बजे जिले के शिवलीला पैलेस तिरुपति नगर पहुंचेगी, जहां वह विश्राम करेगी। राहुल स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद शाम चार बजे पदयात्रा फिर से शुरू करेंगे और शाम सात बजे कालेगांव पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि हिंगोली जिले के चिंचला में वदत फाटा में रात्रि विश्राम करेंगे

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.