पश्चिमी यूपी में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान, लगी लंबी लाइन

भाकियू के गढ़ सिसौली के मतदान पर सबकी नजर टिकी है। यहां चुनाव में प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला है। भाजपा, रालोद के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मुख्य मुकाबले में माने जा रहे हैं। कसबे के रुझान पर राजनीतिक दलों की नजर भी टिकी है। कसबे में 13 वार्ड, सात मतदान केंद्र और 14 मतदेय स्थल है। कुल 12738 मतदाता मतदान करेंगे। सुरक्षा के लिए एक जोन और सेक्टर में कसबे को बांटा गया है।शामली जनपद में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा पत्नी के साथ वोट डालने बूथ पर पहुंचे। वहीं ढाई फीट के अंजीम मंसूरी ने भी पत्नी बुशरा संग मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। वहीं दोनों की जोड़ी को देखकर उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।मुजफ्फरनगर में सुबह 11 बजे तक 22.27 प्रतिशत मतदान हुआ। शाहपुर में अब तक सबसे अधिक 30.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिजनौर के नगीना में सुबह 11 बजे तक 29% मतदान हुआ है।

जिले में निकाय चुनाव में 11 बजे तक कुल मतदान 27.24 हुआ है। शामली में 11 बजे तक 10 निकायों में 27.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। सहारनपुर के सभी 12 नगरीय निकायों में सुबह 11 बजे तक 28.2 प्रतिशत मतदान हुआ। बिजनौर के नहटौर में एचएमआई इंटर कॉलेज मैं बूथ संख्या एक पिंक बूथ पर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से कहासुनी होने पर अपना वैलेट पेपर फाड़ दिया। जिसके चलते करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मतदान कार्य शुरू कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त व्यक्ति पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी है।

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.