लोकसभा चुनाव में भाजपा का कमल पूरी तरह से खिलेगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एलान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का कमल पूरी तरह से खिलेगा वहीं अमित शाह ने कहा की भाजपा असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। देश में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

डिब्रूगढ़ भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा संगठन के अनुसार चलने वाली पार्टी है और भाजपा कार्यालय सभी गतिविधियों का केंद्र होता है। अभी नॉर्थ ईस्ट में 3 राज्यों में चुनाव हुए और सभी राज्यों में भाजपा सरकार है। नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में NDA का बोलबाला है इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास ने रफ़्तार पकड़ी है। अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया अमित शाह ने बोला, राहुल बाबा समझ जाओ। तो पूर्वोत्तर के तीन राज्यों से कांग्रेस का सफाया हुआ है और ऐसे चले तो पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इतना ही नहीं शाह ने मोदी को गाली देने को लेकर सोनिया गांधी पर भी टिपड़्ड़ी की उन्होंने कहा, कांग्रेस कहते हैं कि तेरी कब्र खुदेगी मोदी 130 करोड़ देश की जनता दिन-रात मोदी जी के चिरंजीव होने की प्रार्थना कर रही है। मोदी को गाली निकालो। आपकी माता जी ने भी यह करके देख लिया, राहुल बाबा। जितनी गाली निकालोगे, कमल उतना खिलेगा। गृह मंत्री अमित शाह यहां भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

गृहमंत्री ने कहा, एक जमाने में पूर्वोत्तर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। अब राहुल बाबा ने देश की यात्रा की। उसके बाद पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव आए। कांग्रेस का यहां से सूपड़ा साफ हो गया। अब कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देती। वे विदेश जाते हैं। विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं। राहुल बाबा अभी भी समझ जाओ। पूर्वोत्तर से सूपड़ा साफ हो गया। अगर इसी रास्ते पर चलते रहे, तो पूरे देश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। जिस प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत को यश दिलाया, भारत को सुरक्षित किया। पूर्वोत्तर के अंदर से आतंकवाद को समाप्त किया।

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *