Christmas 2022: बहुत कम बजट में क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने का बेहतरीन उपाय, ऐसे करें तैयारी

पूरी दुनिया में क्रिसमस के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार अब साल के सबसे पसंदीदा पर्वौं में से एक बन चुका है। क्रिसमस में  ‘क्रिसमस ट्री’ की अहमियत सबसे खास होती है, इसलिए इसे बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है। होटल्स से लेकर कैफ़ेज़ और मॉल्स में बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री लगाए जाते हैं। जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। लोग अपने-अपने घरों में भी क्रिसमस ट्री लेकर आते हैं और बड़े शौक से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। यदि आप भी अपने बच्चों को खुश करने के लिए या मेहमानों के साथ घर पर ही क्रिसमस इवनिंग मनाना चाहते हैं तो अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। अगर आपको लगता है कि घर पर क्रिसमस ट्री सजाना बहुत ज़्यादा महंगा हो सकता है तो यह गलत हैं। बहुत कम बजट में भी इसे घर पर सजाया जा सकता है। क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए अनेकों डेकोरेटिव आइटम्स बाजार सें सस्ते दामों में मौजूद होती हैं। जिनकी आप पहले से ही शॉपिंग कर लें। चलिए आपको बताते हैं कि इस क्रिसमस आप बजट फ्रेंडली शॉपिंग कैसे करें।

                                                   कैसे करें क्रिसमस ट्री डेकोरेट जानें।

आप सबसे पहले क्रिसमस ट्री डेकोरेट करने के लिए उसके ऊपर टॉफी, चॉकलेट, छोटे छोटे गिफ्ट्स, रंग बिरंगे कागजों पर अपने पूरे परिवार के लिए छोटे छोटे मैसेज, लाल और सफेद रंग की बॉल्स, क्रिसमस रिंग्स और छोटी छोटी घंटियां लगाकर डेकोरेट करें।

आइयें जानते हैं क्रिसमस ट्री डेकोरेशन के लिए क्या-क्या सामान चाहिए

सबसे पहले हमने क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए एक लिस्ट बनाकर तैयार की हैं। जिसमें सबसे पहले छोटा सा क्रिसमस ट्री, रिबन, रंगबिरंगी लाइट्स, छोटे छोटे गिफ्ट्स, बॉल्स, डेकोरेटिव पेपर, क्रिसमस रिंग्स और घंटियां।

क्रिसमस के पर्व अपने बच्चों के लिए गिफ्ट आइडियाज सोचकर पहले ही खरीद लें और उन्हें अच्छे से कलर्ड पेपर में लपेटकर रात में ट्री के पास रखें। आप छोटे-छोटे गिफ्ट्स जैसे कप, कॉफी मग, पैन या कार्ड आदि अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खरीद सकते हैं। क्रिसमस ट्री को सजाने में बच्चों की मदद जरूर लें, उस दौरान आप अपने परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। ये छोटी सी लिस्ट फॉलो करने से आप क्रिसमस पर कुछ भी नही भूलेंगे।

मान्यता है कि क्रिसमस के दिन सभी लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और केक काटकर क्रिसमस का पर्व मनाते हैं। इस त्योहार में केक और गिफ्ट के अलावा एक और चीज का विशेष महत्व होता है।

 

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.