सीआर पाटिल बन सकते हैं बीजेपी के राजस्थान प्रभारी

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) को उनके जन्मदिन (16 मार्च) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बड़ी जिम्मेदारियों का तोहफा मिल सकता है। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान का प्रभारी बनाया जा सकता है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को एतिहासिक बहुमत दिला चुके सीआर पाटिल के सामने राजस्थान में ‘वसुंधरा फैक्टर’ से निपटते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलाने की चुनौती होगी।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से इसकी सहमति मिल चुकी है और शीघ्र ही इसकी घोषणा की जा सकती है।राजस्थान में भाजपा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया स्वयं को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर रही हैं तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। राजस्थान भाजपा के कई गुटों को साथ लाकर चुनाव में जीत हासिल करना सीआर पाटिल के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.