Japan Snow Storm: जापान में भारी बर्फबारी की चपेट में 17 की मौत, 90 से अधिक घायल

जापान में भारी बर्फबारी से 17 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अलावा सैकड़ों घरों में बिजली भी गुल हो गई है। यह जानकारी प्रबंधन अधिकारियों ने दी है। यहां भारी हिमपात के कारण यह हादसा हुआ है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने मुताबिक, जापान के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण उत्तरी क्षेत्रों में राजमार्गों पर बर्फबारी में वाहन फंस गए हैं। अधिकारियों का कहना कहना है कि कई मौतें छतों से बर्फ हटाने के दौरान हुई, लोग छत से नीचे गिर गए। ऐसे में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

वहीं बर्फबारी के कारण पूर्वोत्तर जापान में करीब 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है। यहां औसत से तीन गुना अधिक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा उत्तरी जापान में दर्जनों ट्रेनें और उड़ान भी प्रभावित हुई हैं।

परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, भारी बर्फबारी  के चलते उत्तरी जापान में दर्जनों ट्रेनों और उड़ानों को भी निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, ज्यादातर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.