नई दिल्ली: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास की कामना की।
अमित शाह ने एक ट्वीट में लिखा, “बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ और कमाना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे।”
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के अद्भुत समागम की भूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ। मध्य प्रदेश ने विकास और सुशासन को चरितार्थ कर लोक कल्याण के नए माप दंड स्थापित किए हैं, प्रदेश नई ऊँचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूँ।”