आगरा में स्मृति ईरानी ने कहा-बदलते भारत की ये नई तस्वीर है

जी-20 डेलीगेशन सत्र की शुरुआत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की। उन्होंने संबोधन में कहा- भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। बदलते भारत की ये नई तस्वीर है। आयोजन में केंद्रीय मंत्री बेबी रानी मौर्य भी शिरकत कर रही हैं। शनिवार को 4 सत्रों में चर्चा होनी है। होटल ताज कन्वेंशन में 20 देशों के डेलीगेट्स मौजूद हैं।

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का आगरा में शुक्रवार रात को शाही स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ड्रोन से पुष्प वर्षा हुई तो भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर वेलकम किया गया। शाही बग्गी पर सवार होकर प्रतिनिधिमंडल गदगद नजर आया। रास्ते में 10 प्वाइंट पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर कमिश्नर और डीएम ने जी-20 केक काटा।

आज से होटल ताज कन्वेंशन में अर्थव्यवस्था, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए जी-20 एमपावर समूह की बैठक होंगी।शनिवार को दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ सुबह 10 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। समापन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई महिला सशक्तीकरण के पहल की जानकारी देने वाली हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शाम को होटल में मीडिया से बात भी करेंगी।

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *